बरेका में रन फॉर यूनिटी:राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया
वाराणसी में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में आयोजित दौड़ में बरेका इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों, खेल अकादमियों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और रेलकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बरेका इंटर कॉलेज चौराहे पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर की। दौड़ इंटर कॉलेज से शुरू होकर सूर्य सरोवर और कुंदन तिराहा होते हुए बास्केटबॉल ग्राउंड पर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम के संदेश लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाए। कार्यक्रम में सरदार पटेल के देश के एकीकरण में योगदान को याद किया गया। प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजन में भारत स्काउट एवं गाइड, सिविल डिफेंस, सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने भी भाग लिया। बरेका की तैराकी, बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, गोल्फ, हैंडबॉल, हॉकी, राइफल शूटिंग, वॉलीबॉल, कुश्ती, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल अकादमियों के खिलाड़ी और प्रशिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में बरेका के कई अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)