प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम:युवाओं से मतदाता बनने और परिवार के सदस्यों को प्रेरित करने की अपील

Nov 19, 2026 - 17:30
0
प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम:युवाओं से मतदाता बनने और परिवार के सदस्यों को प्रेरित करने की अपील
लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता बनना और मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटने न पाए। इसके लिए युवाओं को अपने साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करना होगा। यह बातें गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर केपी इंटर कॉलेज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कहीं गईं। कार्यक्रम का आयोजन SVEEP (सिस्टेमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) के तहत किया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक चेतन प्रताप ने छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता अभियान के उद्देश्य और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में अपना नाम जरूर दर्ज कराएं। इसके साथ ही अपने घर-परिवार के बड़े सदस्यों और आसपास के लोगों को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। यह सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान का उद्देश्य केवल लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकाधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। युवाओं की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार तथा समाज में भी जागरूकता का संदेश पहुंचाएं। कार्यक्रम में सह जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह और कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उमेश खरे ने किया। इस अवसर पर दिनेश कुमार, ओमप्रकाश सिंह, राकेश कुमार, डॉ. संजय, रिंकू वासु, शिवलोचन आनंद श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User