देवरिया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:3 दर्जन से अधिक दुकानें हटाईं, गुमटियां तोड़ीं; सामान जब्त
देवरिया में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका और पुलिस ने गुरुवार शाम करीब चार बजे संयुक्त अभियान चलाया। डीएम आवास से कोतवाली तक तीन दर्जन से अधिक अस्थायी दुकानें और गुमटियां हटाई गईं। इस दौरान नगर पालिका की जेसीबी से सड़क की पटरी पर रखी और बनाई गई गुमटियों को तोड़ा गया। कुछ गुमटियां और सामान जब्त कर नगर पालिका परिषद भेजे गए। सामान समेटने लगे दुकानदार कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कई दुकानदार अपना सामान समेटने लगे। टीम ने एक-एक कर सड़क की पटरी से अतिक्रमण हटाया। अभियान के दौरान करीब एक घंटे तक मौके पर गहमागहमी रही। अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा सड़क की पटरी पर कब्जा नहीं करने की हिदायत दी। आगे भी जारी रहेगा अभियान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क की पटरी पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। सार्वजनिक रास्तों और सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)