पूर्व BJP मंडल अध्यक्ष पर 25 हजार का इनाम:कोचिंग में पढ़ाते समय नाबालिग से दुष्कर्म-शादी के झांसे का आरोपी, सात दिन पहले केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के लंभुआ में पुलिस ने शनिवार शाम 6:30 बजे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष और सभासद प्रतिनिधि हरिओम पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। एसपी विनीत जायसवाल ने इसकी पुष्टि की। बीते रविवार को कोचिंग संचालक व पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं हरिओम के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेलिंग का केस लंभुआ कोतवाली में दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि 2019 में वह एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। वहां संचालक हरिओम पुत्र बजरंगी अग्रहरि ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने पीड़िता को स्कूल से निकलवाने और उसका भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि डर के कारण वह लंबे समय तक चुप रही। बाद में हरिओम ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर हरिओम ने व्हाट्सएप पर किसी दूसरी लड़की के साथ अपनी सगाई की फोटो भेजी और उसे ब्लैकमेल किया। उसने धमकी दी कि उसकी मां सभासद हैं और प्रशासन उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच क्षेत्राधिकारी लंभुआ को सौंपी गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी भाजपा जिलाध्यक्ष के ऑफिस पहुंचा था। उसकी फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)