सिद्धार्थनगर में बर्तन मांगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:लाठी-डंडों और सरिया से हुई मारपीट, सात लोग नामजद

Nov 23, 2026 - 08:47
0
सिद्धार्थनगर में बर्तन मांगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:लाठी-डंडों और सरिया से हुई मारपीट, सात लोग नामजद
सिद्धार्थनगर के शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के करमा बाजार में बर्तन मांगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के चार लोगों को नामजद किया गया है। बर्तन मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद मुड़हेरा गांव के अखिलेश कुमार चौधरी ने शिकायत में बताया कि 22 नवंबर की शाम करीब 7:35 बजे उनका बेटा विकास चौधरी करमा चौराहे पर था। आरोप है कि गांव के बैजनाथ, ओमनाथ और अमरनाथ ने बर्तन मांगने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। तीनों ने विकास से गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट में विकास को चोटें आईं। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने बैजनाथ, ओमनाथ और अमरनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने 35 हजार रुपए मांगने का लगाया आरोप दूसरे पक्ष की करमा बाजार की रहने वाली उषा देवी पत्नी स्व. राजेश कुमार ने भी शिकायत दी है। उनका आरोप है कि 22 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी चाय और बर्तन की दुकान पर थीं। इसी दौरान विकास चौधरी दुकान पर पहुंचा और 35 हजार रुपए मांगने लगा। रुपए देने से मना करने पर उसने गाली-गलौज की। उषा देवी के मुताबिक, इसके बाद अखिलेश चौधरी, विशाल चौधरी, विकास चौधरी और बालकेश चौधरी भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने उषा देवी और उनके बेटों बैजनाथ, अमरनाथ व ओमनाथ को लाठी-डंडों और सरिया से पीटा। मारपीट में सभी को चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User