उत्पल कुमार राय ने भाजपा छोड़कर सपा का दामन थामा:लखनऊ में अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता; घोसी सांसद और सपा जिलाध्यक्ष मौजूद रहे

Nov 21, 2026 - 20:30
0
उत्पल कुमार राय ने भाजपा छोड़कर सपा का दामन थामा:लखनऊ में अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता; घोसी सांसद  और सपा जिलाध्यक्ष मौजूद रहे
मऊ में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उत्पल कुमार राय ने शनिवार को भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। लखनऊ में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान घोसी सांसद राजीव राय और सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव भी मौजूद रहे। उत्पल राय का मधुबन विधानसभा क्षेत्र से पुराना राजनीतिक जुड़ाव रहा है। उनके सपा में शामिल होने के बाद मऊ और गाजीपुर के राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसे मधुबन विधानसभा क्षेत्र की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। उत्पल कुमार राय बसपा सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश ग्रामीण आवास विकास परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2007 में उन्हें दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाया गया था। 9 जुलाई 2016 को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से भी जुड़े रहे हैं। वह 1997, 2002 और 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जून 1971 में मऊ के मझवारा में जन्मे उत्पल राय इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उत्पल राय डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति निशीथ राय के छोटे भाई हैं। उनके सपा में आने से मधुबन विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक स्थिति पर क्या असर पड़ेगा, इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User