राहुल गांधी गर्लफ्रेंड को कैंब्रिज के रेस्टॉरेंट ले गए थे:देखना चाहते थे पेरेंट्स कहां मिले; कहा- सोनिया को जानना है तो मेरी नजर से देखिए

Nov 17, 2026 - 04:59
0
राहुल गांधी गर्लफ्रेंड को कैंब्रिज के रेस्टॉरेंट ले गए थे:देखना चाहते थे पेरेंट्स कहां मिले; कहा- सोनिया को जानना है तो मेरी नजर से देखिए
सोनिया गांधी को जानना हो, तो एक बार उन्हें मेरी नजरों से देखिए। उनका हौसला, उनकी संवेदनशीलता और तमाम मुश्किलों के बावजूद जिंदगी को प्यार से गले लगाने की उनकी खूबसूरत क्षमता, यही है मेरी मां… यह बात राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्चिंग इवेंट के बाद लिखी। X पर एक पोस्ट में राहुल ने यह भी बताया कि इस दौरान अचानक बचपन से अब तक की कई यादें ताजा हो गईं। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने माता-पिता, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के रिश्ते पर बात की। साथ ही अपनी कॉलेज गर्लफ्रेंड का भी जिक्र किया। राहुल ने बताया कि वह कैम्ब्रिज में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस रेस्टोरेंट में गए थे, क्योंकि वह देखना चाहते थे कि उनके माता-पिता कहां मिले थे। हालांकि जब उनसे उस गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा गया तो राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा- "अब वह एक दोस्त हैं।" वर्सिटी रेस्टोरेंट में गर्लफ्रैंड के साथ जाने का किस्सा सुनाया राहुल गांधी ने बताया कि कैसे एक रेस्टॉरेंट में हुई एक सामान्य सी बातचीत से एक रिश्ता बन गया। राहुल ने कहा- "मेरे माता-पिता के बारे में कई तरह की कहानियां मशहूर थीं। इनमें से एक बड़ी कहानी यह थी कि वे 'वर्सिटी रेस्टॉरेंट' में मिले थे। राहुल बोले- कई सालों बाद, जब मैं कैम्ब्रिज में था, तो मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा, 'चलो, वर्सिटी रेस्टोरेंट चलते हैं।' मैं देखना चाहता था कि मेरे माता-पिता कहां मिले थे... मैं वहां जाकर बैठ गया। वेटर मेन्यू लेकर आया, तो मैंने उससे कहा, 'मेरे माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में मिले थे।' उसने मेरी तरफ देखा और बोला, 'ओह, वे लोग? मैं उन्हें जानता हूं।' मैंने पूछा, 'आप उनके बारे में क्या जानते हैं?' उसने कहा, 'हां, वे दोनों। मुझे अच्छे से पता है कि आप किनकी बात कर रहे हैं।' राहुल ने कहा- प्यार में पड़ना है तो जाइए, लेकिन….. राहुल ने किस्सा आगे बढ़ाते हुए कहा- जब वेटर से पूछा कि मेन्यू में क्या अच्छा है, तो उन्होंने ‘चिकन चैसर’ लेने की सलाह दी। इसके बाद राहुल बोले- सुनिए, अगर आप प्यार में पड़ना चाहते हैं, तो वर्सिटी रेस्तरां जाइए, लेकिन वहां कभी 'चिकन चैसर' मत खाइयेगा। राहुल ने सोनिया की ओर इशारा करते हुए कहा- “उन्हें शायद याद है कि यह बहुत शानदार था, जबकि खाना बहुत ही खराब था।” राजीव गांधी की हत्या के बाद बदली मां की जिंदगी कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि उनके परिवार ने जिंदगी के दो महत्वपूर्ण सहारे खोए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का जिक्र किया। राजीव गांधी की मौत के बाद सोनिया गांधी की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। राहुल ने किताब के टाइटल के मायने समझाते हुए अपने माता-पिता के गहरे रिश्ते की बात कही। राहुल गांधी ने कहा, “यह उनके लिए बहुत डरावना समय था, क्योंकि उन्हें पता था कि ऐसा होने वाला है। किताब का नाम ‘बिलॉन्गिंग’ है, क्योंकि वह मेरे पिता से जुड़ी थीं और मेरे पिता उनसे जुड़े थे।” उन्होंने कहा, “फिर मेरे पिता चले गए और उन्होंने एक दूसरी यात्रा शुरू की। एक अलग मां। मौज-मस्ती करने वाली मां और मुस्कुराने वाली मां गायब हो गईं। एक नई मां सामने आई।” राहुल बोले- कार्यक्रम को गैर-राजनीतिक रखने के निर्देश थे राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि उन्हें कार्यक्रम को गैर-राजनीतिक रखने के सख्त निर्देश मिले थे। उन्होंने कहा कि वह सोनिया गांधी को उनके बेटे के रूप में लोगों के सामने रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत सख्त निर्देश मिले हैं और मैं उनका पालन करूंगा। राजनीति नहीं होगी। लेकिन एक बेटे या बच्चों के रूप में मुझे लगा कि हममें से किसी एक को अपनी मां की थोड़ी झलक भी दिखानी चाहिए।” हार्पर कॉलिन्स का दावा- 7 दिन में 2 लाख से ज्यादा कॉपी बिकीं हार्परकॉलिन्स इंडिया के सीईओ अनंत पद्मनाभन के अनुसार, एक हफ्ते से भी कम समय में सोनिया गांधी की किताब की दो लाख से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। इसने प्रकाशन के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और स्वतंत्र भारत के इतिहास के सबसे बड़े संस्मरणों में से एक बनकर उभरी है। इस किताब को 10 नवंबर को मार्केट में लॉन्च किया गया था। उन्होंने बताया कि किताब के रिलीज होने के दिन 10 मिनट से भी कम समय में 15,000 से ज्यादा कॉपियां डिलीवर कर दी गईं, जो देश के पब्लिशिंग इतिहास में सबसे तेजी से डिलीवर की गई किताब बन गई है। इंडस्ट्री के जानकारों के अनुसार, किसी किताब को 'बेस्टसेलर' मानने के पैमाने लेखक, जॉनर (विधा) और पब्लिशर के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन भारत में आमतौर पर जब किसी किताब की 10,000 से ज्यादा कॉपियां बिक जाती हैं, तो उसे बेस्टसेलर माना जाता है। ------------------- सोनिया गांधी की किताब से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… सोनिया ने किताब में लिखा-राजीव की हत्या की आशंका थी: राहुल ने कहा था- सुरक्षा नहीं बढ़ी तो अमेरिका से अंतिम संस्कार में आना पड़ेगा सोनिया को कैंसर का पता चला तो टूट गई थीं: राजीव की हत्या से पहले गले मिलीं; 7 चैप्टर और 544 पेज में जिंदगी की पूरी कहानी राजीव से रेस्टोरेंट में मिलीं सोनिया, वहीं प्यार हुआ, आने वाली किताब का किस्सा सुनाकर बोलीं- हमने खुशियों भरी दुनिया बसाई सोनिया बोलीं- नहीं चाहती थी कि राजीव PM बनें, मेरी किताब आएगी तो तमाशा होगा; 5 दिन में तीसरा VIDEO पोस्ट किया सोनिया गांधी प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनीं, किताब में बताएंगी, इसमें अपनों को खोने, राजनीति में आने के किस्से; 10 नवंबर को पब्लिश होगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User