स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:अपने काम के लिए सतर्क रहें, 5 बातें ध्यान रखेंगे, तो लक्ष्य पूरे हो सकते हैं
हम जीवन में जितने अधिक सक्रिय, जागरूक और चैतन्य रहेंगे, उतनी ही शीघ्रता से सफलता और आत्मिक सिद्धि के निकट पहुंचेंगे। हर पल का सदुपयोग करें। अपने काम और लक्ष्य के प्रति सचेत रहें। 5 बातें ध्यान रखेंगे, तो लक्ष्य पूरे हो सकते हैं… 1. हमारे विचार, वाणी और कर्म पवित्र होने चाहिए। मनसा, वाचा और कर्मणा यानी मन, वचन और कर्म से शुद्धता बनाए रखना ही सच्चे आध्यात्मिक जीवन की पहचान है। 2. जीवन को छोटे-छोटे उद्देश्यों तक सीमित न रखें। अपने लिए महान लक्ष्य तय करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहें। 3. केवल लक्ष्य निर्धारित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि हर पल अपने विचारों, व्यवहार और कार्यों को उस लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाना आवश्यक है। 4. सांसारिक जीवन में अनेक लक्ष्य हो सकते हैं, लेकिन आध्यात्मिक जीवन का सबसे बड़ा और सर्वोच्च लक्ष्य भगवद् प्राप्ति होना चाहिए। 5. जीवन का वास्तविक उद्देश्य सत्य को जानना है। सत्य को जानने, समझने और अपने जीवन में उतारने के लिए निरंतर साधना और आत्मचिंतन करें। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि से आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)