राजेंद्र अग्रवाल, कांता कर्दन बने भाजपा अनुशासन समिति सदस्य:वेस्ट यूपी के 3 नाम, एमएलसी गोपाल अंजान को भी मिली जगह
भाजपा उत्तर प्रदेश ने पांच सदस्यीय प्रदेश अनुशासन समिति की घोषणा की है। मेरठ -हापुड़ सीट से पूर्व सांसद राजेंद अग्रवाल को समिति में शामिल किया गया है। उनके साथ ही राज्यसभा सदस्य रहीं डॉ. कांता कर्दम को भी समिति में स्थान मिला है।
5 सदस्यीय समिति में पश्चिमी यूपी को वरीयता दी गई है। इसमें पश्चिमी यूपी के 3 चेहरे लिस्ट में शामिल हैं।
मुरादाबाद निवासी विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान को समिति में शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को समिति की घोषणा की। इसमें पूर्व सांसद डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, अष्टभुजा शुक्ला और कांता कर्दम के साथ पूर्व विधायक राम जियावन मौर्य भी सदस्य बनाए गए हैं। वहीं पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व विधायक राम जियावन मौर्य का नाम भी शामिल है। समिति में शामिल किए गए प्रमुख नाम भाजपा की ओर से गठित इस नई अनुशासन समिति में संगठन के पांच वरिष्ठ नेताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है: राजेंद्र अग्रवाल (पूर्व सांसद) अष्टभुजा शुक्ला (पूर्व सांसद) कांता कर्दम (पूर्व राज्यसभा सदस्य) रामजियावन मौर्य (पूर्व विधायक) गोपाल अंजान (विधान परिषद सदस्य) कैसे काम करेगी यह समिति? पार्टी के नियमों के मुताबिक, अगर किसी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी या कार्यकर्ता के खिलाफ अनुशासनहीनता या पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत मिलती है, तो यह समिति उस मामले की सुनवाई करेगी। समिति संबंधित पक्षों को सुनने के बाद अपनी जांच रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसके आधार पर दोषी पाए जाने वाले नेता या कार्यकर्ता के खिलाफ आगे की कार्रवाई पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)