पति ने पत्नी को तीन बार तलाक कहा, FIR:अलीगढ़ में दहेज प्रताड़ना-जानलेवा हमले का आरोप

Nov 18, 2026 - 21:48
0
पति ने पत्नी को तीन बार तलाक कहा, FIR:अलीगढ़ में दहेज प्रताड़ना-जानलेवा हमले का आरोप
अलीगढ़ में तीन तलाक कानून बनने के बाद भी पति पर पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर निकाह खत्म करने का आरोप लगा है। सासनी गेट क्षेत्र की नुसरत उर्फ नौशीन ने पति समेत 6 ससुरालीजनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज में 4 लाख रुपए नहीं मिलने पर उसे प्रताड़ित किया गया, मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश हुई। 8 नवंबर को रास्ता रोककर पति ने तीन बार तलाक बोल दिया। पुलिस ने मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। 6 लाख खर्च कर किया था निकाह FIR के मुताबिक, नुसरत का निकाह 18 फरवरी 2025 को जीवनगढ़ निवासी दानिश से हुआ था। मायके पक्ष ने निकाह में करीब 6 लाख रुपए खर्च किए थे। आरोप है कि कुछ समय बाद पति और ससुरालीजन 4 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज मांगने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। पति के अलावा जेठ नाजिम, शाहिल, चचिया ससुर हनीफ, देवर इमरान और ननद साजिया पर भी प्रताड़ित करने का आरोप है। दूध में गर्भनिरोधक गोली मिलाकर देने का आरोप महिला ने आरोप लगाया कि 12 मार्च 2025 को ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई। रात में दूध में गर्भनिरोधक गोली मिलाकर दी गई। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा। उपचार के बाद उसकी जान बच सकी। आरोप है कि इसके बाद भी पति ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। एक बार चलती कार के सामने फेंकने की कोशिश भी की गई। रास्ता रोककर तीन बार बोला तलाक FIR के मुताबिक, पहले समझौता होने के बाद भी दहेज को लेकर विवाद जारी रहा। 8 नवंबर 2026 की शाम करीब 5:30 बजे आरोपियों ने महिला का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि चचिया ससुर हनीफ के कहने पर पति दानिश ने तीन बार 'तलाक, तलाक, तलाक' बोलकर निकाह खत्म करने की बात कही। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User