लखीमपुर के मोहम्मदी रामलीला मेले में झूलों पर विवाद:परमिशन-रसीद न होने पर एसडीएम ने बंद कराए, पालिका अध्यक्ष के समर्थकों ने की नारेबाजी

Oct 24, 2026 - 09:08
0
लखीमपुर के मोहम्मदी रामलीला मेले में झूलों पर विवाद:परमिशन-रसीद न होने पर एसडीएम ने बंद कराए, पालिका अध्यक्ष के समर्थकों ने की नारेबाजी
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी रामलीला मेले में झूलों के संचालन को लेकर प्रशासन और नगर पालिका के बीच विवाद हो गया। शुक्रवार रात करीब 8 बजे एसडीएम राजेश प्रताप सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा आमने-सामने आ गए। विवाद 25 फुट से ऊंचे झूलों के संचालन की अनुमति और रसीद नहीं होने को लेकर हुआ। एसडीएम ने लिखित अनुमति और रसीद नहीं मिलने पर झूले बंद रखने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश के बाद मेले में झूले करीब 24 घंटे तक बंद रहे। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने झूलों को दोबारा शुरू कराने की कोशिश की, लेकिन एसडीएम ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरी अनुमति मिलने तक झूलों का संचालन बंद रहेगा। पालिका अध्यक्ष के समर्थकों ने की नारेबाजी झूलों को दोबारा शुरू कराने की कोशिश के दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद पालिका अध्यक्ष के समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने पांच थानों के प्रभारियों को मौके पर बुलाया। एसडीएम ने इस मामले पर जानकारी देने से इनकार कर दिया। पालिका अध्यक्ष बोले- पहले भी नियमानुसार चलते थे झूले नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा का कहना है कि मेले में झूले हमेशा नियमानुसार संचालित होते रहे हैं, लेकिन इस बार प्रशासन झूलों के संचालन पर प्रतिबंध लगा रहा है। वहीं, प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आवश्यक अनुमति मिलने तक झूलों को चालू नहीं किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User