महोबा में विधिक सहायता शिविर, 42 विभागों ने लगाए स्टॉल:लाभार्थियों को बांटे चेक, टूल किट और आयुष्मान कार्ड; दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल
महोबा के वीरभूमि डिग्री कॉलेज में रविवार को बृहद मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर दोपहर 3 बजे तक चला। जनपद न्यायाधीश रोहित सिन्हा ने इसका उद्घाटन किया। इसमें 42 विभागों ने स्टॉल लगाए। पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक, टूल किट, आयुष्मान कार्ड और ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। एक ही जगह मिलीं सरकारी योजनाओं की सुविधाएं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित शिविर का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी पहुंचाना था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरिहर गुप्ता ने बताया कि जिले के 42 विभागों ने एक ही जगह स्टॉल लगाए। इससे लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ लेने की सुविधा मिली। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा मनरेगा जॉब कार्ड और विभिन्न पेंशन योजनाओं के प्रमाणपत्र भी बांटे गए। पात्र लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए आर्थिक सहायता के चेक और टूल किट दी गईं। दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। न्यायपालिका और प्रशासन ने मिलकर किया आयोजन एडीएम सुखवीर सिंह ने बताया कि न्यायपालिका और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविर के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)