रामकथा में राजा भैया को CM बनाने के पोस्टर दिखे:योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग भी उठी

Nov 19, 2026 - 12:00
0
रामकथा में राजा भैया को CM बनाने के पोस्टर दिखे:योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग भी उठी
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा के दौरान युवाओं के हाथों में राजनीतिक संदेश वाले पोस्टर दिखे। इनमें राजा भैया को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री और योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाने की मांग की गई। कथा पंडाल के भीतर और आसपास की सड़कों पर युवाओं की टोलियां बैनर और पोस्टर लेकर नजर आईं। पोस्टरों में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग थी। पोस्टरों के जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग भी उठाई गई। युवाओं और राजा भैया के समर्थकों ने इन पोस्टरों के माध्यम से अपनी राजनीतिक पसंद जाहिर की। यह मांग युवाओं और समर्थकों की ओर से की गई है। इसे किसी राजनीतिक दल की आधिकारिक घोषणा या चुनावी फैसले के तौर पर नहीं देखा जा सकता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User