कार-टेंपो में भिड़ंत के बाद हंगामा:प्रयागराज के मेडिकल चौराहे पर आक्रोशित लोगों ने टेंपो पलटा, जाम लगाने की भी कोशिश

Nov 19, 2026 - 12:00
0
कार-टेंपो में भिड़ंत के बाद हंगामा:प्रयागराज के मेडिकल चौराहे पर आक्रोशित लोगों ने टेंपो पलटा,  जाम लगाने की भी कोशिश
प्रयागराज में मेडिकल चौराहे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार टेंपो ने एक अधिवक्ता की कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों एयरबैग खुल गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने टेंपो को पलट दिया। इसके बाद बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद करने और जाम लगाने की भी कोशिश की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। लोग बोले, बहुत ज्यादा थी टेंपो की रफ्तार घटना बुधवार देर रात करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि मेडिकल चौराहे पर टेंपो काफी तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान उसकी अधिवक्ता की कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में लगे दोनों एयरबैग भी खुल गए। हादसे की भयावहता देखकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता जाम करने की कोशिश कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार की हालत देखकर लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने टेंपो को पलट दिया। मौके पर हंगामा बढ़ने लगा और कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग लगाकर चौराहे पर रास्ता रोकने की कोशिश की। इससे वहां यातायात बाधित होने की स्थिति बन गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और टेंपो दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई थाना प्रभारी रुकुमपाल सिंह ने बताया कि मेडिकल चौराहे पर कार और टेंपो में टक्कर हुई थी। घटना में कोई गंभीर रूप से हताहत नहीं हुआ है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User