प्रयागराज एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल आज से लागू:शनिवार को नो-फ्लाई डे,26 मार्च 2027 तक लागू रहेगा
प्रयागराज एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वालों के लिए रविवार 25 अक्तूबर से उड़ानों का समय और संचालन के दिन बदल गए हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के विंटर शेड्यूल के तहत नया कार्यक्रम 26 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। शनिवार फिर ‘नो-फ्लाई डे’ सबसे बड़ा बदलाव यह है कि शनिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से किसी भी एयरलाइन की उड़ान संचालित नहीं होगी। लगातार दूसरे वर्ष प्रयागराज को कोई नई उड़ान भी नहीं मिली है, जिससे यात्रियों को शनिवार की यात्रा के लिए दूसरे दिन का विकल्प चुनना पड़ेगा। उड़ानों का नया कार्यक्रम 25 अक्टूबर यानी सोमवार को बेंगलुरु की उड़ान दोपहर 2:50 बजे, मुंबई की 3:15 बजे, भुवनेश्वर की 3:40 बजे और नई दिल्ली की शाम 4 बजे रवाना होगी। मंगलवार और गुरुवार को हैदराबाद की उड़ान दोपहर 12:55 बजे संचालित होगी। एलायंस एयर की प्रयागराज से बिलासपुर उड़ान रविवार सुबह 10:15 बजे तथा प्रयागराज से दिल्ली की सेवा शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे उड़ान भरेगी। यात्रियों के लिए सलाह विंटर में कोहरे के कारण उड़ानों के समय में बदलाव संभव है। एयरपोर्ट पर जाने से पहले यात्रियों को संबंधित एयरलाइन से अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि कर लेनी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)