रायबरेली में ₹1.04 लाख का मिलावटी तेल सीज़:दीपावली से पहले जेप्टो, ब्लिंकिट, फ्लिपकार्ट के डार्क स्टोर भी खंगाले

Oct 25, 2026 - 10:20
0
रायबरेली में ₹1.04 लाख का मिलावटी तेल सीज़:दीपावली से पहले जेप्टो, ब्लिंकिट, फ्लिपकार्ट के डार्क स्टोर भी खंगाले
रायबरेली में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ₹1.04 लाख का मिलावटी तेल सीज़ किया गया। विभाग ने जेप्टो, ब्लिंकिट और फ्लिपकार्ट के डार्क स्टोर भी चेक किए। आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) और जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेश पर सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह के निर्देश में टीम ने लालगंज बाजार स्थित 'मेसर्स कुमार ट्रेडर्स' पर छापा मारा। यहां से रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के सैंपल लिए गए। मिलावट के शक में 30 टिन (450 किलो) रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और 10 टिन (150 लीटर) रिफाइंड सोयाबीन ऑयल जब्त किया गया। कुल ₹1,04,750 का तेल सीज़ कर कारोबारी की कस्टडी में रखा गया है। त्यौहारों पर ऑनलाइन डिलीवरी की मांग को देखते हुए जेप्टो, फ्लिपकार्ट और ब्लिंकिट के डार्क स्टोर भी चेक किए गए। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान त्यौहारों तक जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User