युवक को घेरकर पीटा, बचाने आई बहन से भी मारपीट:सिद्धार्थनगर में पुराने विवाद में लाठी-डंडों से हमला, 9 पर केस दर्ज
सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के कुसम्हर गांव में आपसी विवाद के बाद एक युवक को घेरकर पीटने का आरोप है। भाई को बचाने पहुंची बहन के साथ भी मारपीट की गई। घटना में युवक घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी अनबन को लेकर हुई कहासुनी गांव की फूलवासी पत्नी अवधराम ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर की शाम करीब पांच बजे उनके बेटे प्रदीप का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। पहले से चली आ रही अनबन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। भाई को बचाने पहुंची बहन को भी पीटा आरोप है कि विवाद बढ़ने पर घनश्याम, रामकुमार, खदेरू, संदीप और कल्लू समेत अन्य लोगों ने प्रदीप को घेरकर पीटा। भाई को बचाने पहुंची उसकी बहन मनीषा के साथ भी मारपीट की गई। हमले में प्रदीप को चोटें आईं। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज कराया गया। नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज फूलवासी की शिकायत पर मिश्रौलिया पुलिस ने 16 नवंबर को घनश्याम, रामकुमार, खदेरू, संदीप, कल्लू, पूजा, पूनम, इलायची और ललावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक शिवाकांत राय कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)