MMMUT की ‘ऑफरोड बर्नआउट ’26’ में 23 टीमों की टक्कर:स्टूडेंट्स ने बनाई रोबाटिक कार; ग्रैविटी ब्रेकर्स ने मारी बाजी
गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में दो दिवसीय तकनीकी प्रतियोगिता ‘ऑफरोड बर्नआउट ’26’ का रविवार को समापन हुआ। 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता में 23 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की तीन टीमें भी शामिल रहीं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तकनीकी दक्षता, नवाचार और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में ग्रैविटी ब्रेकर्स ने पहला स्थान हासिल किया। टीम के लीडर जयानंद रहे। रेडलाइन रेबेल्स दूसरे और हर्ष वर्धन सिंह की टीम लाइटनिंग मैकक्वीन तीसरे स्थान पर रही। टीम टॉर्क को नवाचार और सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष प्रशंसा दी गई। विजेता टीमों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी सहभागिता प्रमाणपत्र दिए गए। विद्यार्थियों को तकनीकी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए किया प्रोत्साहित समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्नातकोत्तर अध्ययन के अधिष्ठाता प्रो. जीऊत सिंह रहे। यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजय मिश्रा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी कर अपनी तकनीकी क्षमताएं विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि आयोजन में कुल 23 टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी तकनीकी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)