रेप में जमानत के दो माह बाद होगी रिहाई:अलीगढ़ में जमानत के बाद भी नहीं जुटा पा रहा था जमानतदार; कोर्ट से निजी बंधपत्र पर रिहाई का आदेश

Nov 18, 2026 - 20:09
0
रेप में जमानत के दो माह बाद होगी रिहाई:अलीगढ़ में जमानत के बाद भी नहीं जुटा पा रहा था जमानतदार; कोर्ट से निजी बंधपत्र पर रिहाई का आदेश
जमानत मंजूर होने के बावजूद जमानतदार पेश नहीं कर पाने के कारण करीब दो महीने से जेल में बंद आरोपी को अदालत से राहत मिली है। अपर जिला जज, कोर्ट संख्या-2 ने आरोपी प्रशांत को 50 हजार रुपये के निजी बंधपत्र पर 16 दिसंबर तक रिहा करने का आदेश दिया है। हालांकि, इस अवधि में उसे 50 हजार रुपये का एक जमानतदार न्यायालय में पेश करना होगा। मामला बन्नादेवी थाने का है। दुष्कर्म के इस मामले में अदालत ने 24 सितंबर 2026 को उसकी जमानत 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और एक जमानतदार की शर्त पर मंजूर की थी, लेकिन जमानतदार नहीं मिलने से वह जेल से बाहर नहीं आ सका। जैविक माता-पिता की मौत, गोद लेने वाले परिवार से भी मदद नहीं आरोपी की ओर से अदालत में दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया गया कि प्रशांत को उसके पिता संतोष ने गोद लिया था। उसके जैविक माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है और गोद लेने वाले माता-पिता भी कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह जमानतदार की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। उसकी पहले की जमानत भी मित्र शाकिर ने पेश की थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला आरोपी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा गया कि जमानत की शर्तें तय करते समय अभियुक्त की आर्थिक स्थिति का ध्यान रखा जाना चाहिए। अदालत ने तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करते हुए 50 हजार रुपये के निजी बंधपत्र पर रिहाई की अनुमति दी। आरोपी को अंडरटेकिंग देनी होगी कि 16 दिसंबर तक एक जमानतदार पेश करेगा। ऐसा नहीं करने पर अदालत विधि के अनुसार अग्रिम आदेश पारित करेगी। आरोपी की ओर से अधिवक्ता एचपी सिंह (हरपाल सिंह) ने पैरवी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User