लखीमपुर में 6 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले:4 उप निरीक्षकों का तबादला निरस्त, फिर नई तैनाती; दो को मिली थानों की कमान

Nov 18, 2026 - 20:09
0
लखीमपुर में 6 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले:4 उप निरीक्षकों का तबादला निरस्त, फिर नई तैनाती; दो को मिली थानों की कमान
लखीमपुर में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने छह उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। खास बात यह है कि इनमें चार उप निरीक्षकों के पूर्व में किए गए स्थानांतरण निरस्त करने के बाद उन्हें दूसरी जगह तैनाती दी गई है। वहीं, दो उप निरीक्षकों को थानों की कमान सौंपी गई है। फरधान थाने में तैनात उप निरीक्षक विचित्र सिंह को सिंगाही थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सिंगाही के थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह को फरधान थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा धर्मेंद्र सिंह का हैदराबाद से मोहम्मदी किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें थाना तिकुनिया भेजा गया है। 4 पुलिसकर्मियों को मिली नई तैनाती प्रभारी चौकी अजान संदीप यादव का हैदराबाद से शारदानगर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें थाना पसगवां भेजा गया है। इसी तरह प्रभारी चौकी मूड़ा निजाम गौरव सिंह का रेहरिया चौकी किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें थाना उचौलिया भेजा गया है। वहीं, थाना पदुआ में तैनात बसंतलाल सरोज को महिला थाना भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User