रिटायर्ड दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी:अकबरपुर स्टेशन पर रविवार सुबह 7:30 बजे की घटना; पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही

Nov 01, 2026 - 09:49
0
रिटायर्ड दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी:अकबरपुर स्टेशन पर रविवार सुबह 7:30 बजे की घटना; पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही
अम्बेडकरनगर में अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना सुबह करीब 7:30 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी कार्यालय के सामने हुई। ट्रेन की चपेट में आने से उनका शरीर क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, अकबरपुर थाना क्षेत्र के साबुन वाली गली, मुरादाबाद निवासी इंद्र कुमार यादव (65) पुत्र शिव सहाय यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात रहे थे। वह सेवानिवृत्त हो चुके थे। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे वह अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रही जम्मूतवी एक्सप्रेस के सामने आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और अकबरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में तीन बच्चे हैं। उनका बड़ा बेटा बबलू सीआरपीएफ में तैनात है। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। हालांकि, उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User