बुलंदशहर से कांग्रेस-सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली रवाना:रामलीला मैदान में होने वाली रैली में होंगे शामिल, सुबह 7 बजे बसों से निकले
बुलंदशहर में दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए बुलंदशहर से कांग्रेस और सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। कार्यकर्ता सुबह 7 बजे बसों से दिल्ली के लिए निकले। उनके जत्थे का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान और सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने किया। दिल्ली रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। नेताओं का आरोप है कि प्रदेश में पुलिस-प्रशासन जगह-जगह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रैली में जाने से रोकने की कोशिश कर रहा है। उनके मुताबिक, कुछ कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर दिल्ली पहुंच गए हैं और रैली में शामिल होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग उठाएंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा लगातार उठाया जा रहा है, लेकिन भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही है। रैली में कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई है। जियाउर्रहमान ने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं को रैली में जाने से रोक दिया गया है। इसके बावजूद दिल्ली जा रहे कार्यकर्ताओं को उन्होंने बधाई दी। सुबह 10 बजे तक रामलीला मैदान पहुंचेंगे कार्यकर्ता सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि उन्होंने पहले ही रैली में शामिल होने का फैसला कर लिया था। कार्यकर्ता सुबह 10 बजे तक दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच जाएंगे। वहां वे कांग्रेस के साथ वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में शामिल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)