80 फीट गहरे कुएं में गिरा 10 साल मासूम:फतेहपुर में दोस्तों के साथ कबूतर पकड़ रहा था, बेटे का शव देख मां बेहोश; 13 घंटे चला रेस्क्यू

Nov 01, 2026 - 10:37
0
80 फीट गहरे कुएं में गिरा 10 साल मासूम:फतेहपुर में दोस्तों के साथ कबूतर पकड़ रहा था, बेटे का शव देख मां बेहोश; 13 घंटे चला रेस्क्यू
फतेहपुर में शनिवार दोपहर कबूतर पकड़ने के दौरान 10 साल का बच्चा 80 फीट गहरे कुएं में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे को कुएं से निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस, जेसीबी लेकर घटना स्थल पर पहुंची। दोपहर में करीब 12 बजे से रेस्क्यू शुरू किया। 13 घंटे के लगातार रेस्क्यू के बाद देर रात 1 बजे मासूम के शव को टीम ने बाहर निकाला। बेटे का शव देखकर मां बेहोश हो गई। पिता अपने बेटे के शव से लिपट कर रोने लगा। पुलिस ने किसी तरह से समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामला मुख्यालय से 60 किमी दूर खखरेरू थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ला, वार्ड नंबर 13 स्थित सरोजनी नगर का है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला दोस्तों के साथ खेल रहा था रेहान सरोजिनी नगर के रहने वाले साबिर अली शाह (35) कपड़े का काम करते हैं। परिवार में पत्नी मदीना (32) और तीन बच्चे हैं। रेहान (10) घर का छोटा बेटा था। परिजनों के मुताबिक, रेहान शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। वह दोस्तों के साथ कबूतर पकड़ रहा था। इसी दौरान वह भागते हुए घर के बाहर बने कुएं के पास पहुंच गया। बारिश होने के चलते अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। 80 फीट गहरे कुए में गिरा रेहान रेहान के गिरने के बाद उसके साथ खेल रहे बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पहले बच्चे से बात करने की कोशिश की। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस, नपा की रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची। कुआं करीब 80 फीट गहरा था। इतनी गहराई में उतरकर बच्चे को बाहर निकालना जोखिम भरा था। सबसे पहले पुलिसकर्मियों ने कुएं की गहराई और उसकी स्थिति और पानी का जायजा लिया। इसके बाद कुएं के आसपास मिट्टी और जमा झाड़ियों को जेसीबी से हटाया। कुएं के अंदर ऑक्सीजन और रोशनी की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही कुएं में मौजूद पानी निकालने के लिए पंप लगाया गया। 13 घंटे की मशक्कत के बाद निकला शव रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान किसी व्यक्ति को कुएं के अंदर नहीं उतारा गया। पुलिस और ग्रामीण ऊपर से ही बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश में जुटे रहे। इसके लिए रस्सी का सहारा लिया गया। रस्सी को कुएं के अंदर पहुंचाया गया। रस्सी को बच्चे के कंधे में फंसाना था। काफी मशक्कत के बाद रस्सी को रेहान के कंधे में फंसाया गया। इसके बाद उसे ऊपर खींचकर निकाला। यह सब देर रात एक बजे तक चलता रहा। करीब 13 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार रात 12:40 बजे रेहान का शव कुएं से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया- रेहान को शनिवार रात को कुएं से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में परिजन अगर शिकायत करते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- ये खबर पढ़ेंः- आजम को ED ने रातभर दिल्ली ऑफिस में रखा:पूछताछ की, आज गाजियाबाद कोर्ट में पेशी; संजय सिंह बोले- गजब गुंडागर्दी है सपा नेता आजम खान को रामपुर जेल के बाहर से गिरफ्तार कर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम देर रात दिल्ली ले गई। मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी मुख्यालय में पूछताछ की। जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग मामले में ED आज आजम को गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेश करेगी। आजम, बेटे अब्दुल्ला के साथ 11 महीने बाद शनिवार शाम सवा 7 बजे रामपुर जेल से बाहर आए थे। लेकिन, गेट से ही ED ने आजम को गिरफ्तार कर लिया। पहले जेल के बाहर अफसरों ने उनसे पूछताछ की, फिर अपने साथ ले गए। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User