रोटावेटर की चपेट में आने से युवक का पैर कटा:कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत, साथी भी घायल
उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में जगवा नहर के पास शनिवार रात ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से सर्वेश (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर कट गया। उसके साथ मौजूद शुभम भी घायल हुआ। रविवार सुबह करीब 11 बजे कानपुर ले जाते समय सर्वेश की रास्ते में मौत हो गई। सर्वेश घटौरी पोस्ट तारगांव, थाना दही का रहने वाला था। वह सुखलाल का बेटा था। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब नौ बजे सर्वेश और शुभम जगवा नहर के पास थे। इसी दौरान सर्वेश रोटावेटर की चपेट में आ गया। घायल सर्वेश को इलाज के लिए ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। शुभम का इलाज कराया जा रहा है। सर्वेश की पत्नी संगीता की करीब सात साल पहले मौत हो चुकी थी। परिवार में उसकी एक बेटी और एक बड़ी बहन हैं। पत्नी की मौत के बाद से वह अपनी बहन के घर रह रहा था। वह तारगांव के ग्राम प्रधान चंद्रपाल लोधी की गाड़ी चलाकर परिवार का खर्च चलाता था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)