रुद्रपुर खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ:विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया खेल महोत्सव का उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Nov 09, 2026 - 15:36
0
रुद्रपुर खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ:विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया खेल महोत्सव का उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
देवरिया में रुद्रपुर के लक्ष्मीपुर स्थित एसडीएस इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ग्राउंड में सोमवार को रुद्रपुर खेल महोत्सव 2026 का शुभारंभ विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया। उद्घाटन मैच शिवपुर पडरही और कोरया की टीमों के बीच खेला गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी क्षमता और हुनर दिखाने का बेहतर मंच देते हैं। इससे युवाओं को आगे बढ़ने और जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने का अवसर मिलेगा। महोत्सव के संयोजक विश्वविजय निषाद ने बताया कि नौ दिवसीय आयोजन में क्रिकेट, कबड्डी, दौड़ और कुश्ती सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये नकद, ट्रॉफी और प्रत्येक खिलाड़ी को एक रेंजर साइकिल दी जाएगी। वहीं, उपविजेता टीम को 71 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User