सड़क पर लड़कियों ने युवक को थप्पड़ मारे, VIDEO:बिजनौर में अभद्र कमेंट्स पर भड़कीं, लात-घूसों से भी पीटा
बिजनौर में अभद्र कमेंट्स से नाराज दो लकड़ियों ने बीच सड़क पर एक युवक की पिटाई कर दीं। घटना सोमवार की है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी युवक उन पर कोई वस्तु फेंकता है, साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी भी करता है। इससे नाराज लड़कियां स्कूटी रोककर उसके पकड़ लेती हैं। युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ से पीटना शुरू कर देती हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो जाते हैं। लोग बीच-बचाव करके आरोपी लड़के को वहां से भगा देते हैं। घटना का वीडियो दोपहर करीब 3 बजे सामने आया है। हालांकि, इस वीडियो की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता है। मामला मंडावर रोड स्थित जंदरपुर का है। देखिए 2 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… दरअसल, सोमवार को दोनों लड़कियां स्कूटी से मंडावर रोड से गुजर रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने उन पर अभद्र कमेंट कर दिया। यह सुनकर दोनों लड़कियां नाराज हो गईं। उन्होंने स्कूटी रोक दी। इसके बाद युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर स्थानीय लोग भी पहुंच गए। लड़कियों ने युवक पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाए। उसे लात-घूंसों से भी पीटा। युवक किसी तरह उनके खुद को बचाकर वहां से भाग निकला। वहां मौजूद एक राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उसने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। लड़कियां कहां की रहने वाली हैं और आरोपी युवक से क्या संबंध थे, इसे लेकर कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)