सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव का स्वागत किया:एमएलसी चुनाव में पार्टी के दोनों प्रत्याशियों की जीत के बाद पैतृक गांव पहुंचे
वाराणसी स्नातक और शिक्षक खंड के चुनाव में समाजवादी पार्टी के दोनों प्रत्याशियों की जीत के बाद रविवार दोपहर 12 बजे कार्यकर्ता और नेता भदोही के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के पैतृक गांव बसवापुर, गोकुलपट्टी पहुंचे। उन्होंने प्रदीप यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि यह जीत पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, बेरोजगारों, युवाओं और बुद्धिजीवी वर्गों की है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर 2027 में भी समाजवादी पार्टी का परचम लहराएंगे। कार्यक्रम में शैलेश सिंह मंटु, रुद्रपति दुबे, आसिफ खान, रामधनी यादव, संतोष यादव, केशनारायण यादव, उमेश बिंद नन्हकु, बच्चन पाल, कमलेश यादव, दिलीप भीम कनौजिया, दीनानाथ यादव, गामाप्रसाद यादव, कृष्णा यादव, विनोद यादव, दुर्गेश यादव, विष्णु यादव, बृजलाल यादव, अशोक बिंद, राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. अशोक यादव, अजित यादव, सर्वेश यादव, मुन्ना यादव, नन्हे यादव और संदीप दुबे मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र पप्पू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)