शाहरुख के बर्थडे पर मन्नत की सिक्योरिटी बढ़ी:फैंस ने इकट्ठा होकर जश्न मनाया, रेनोवेशन के बीच पहुंच सकते हैं, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश

Nov 02, 2026 - 10:50
0
शाहरुख के बर्थडे पर मन्नत की सिक्योरिटी बढ़ी:फैंस ने इकट्ठा होकर जश्न मनाया, रेनोवेशन के बीच पहुंच सकते हैं, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज 61वां जन्मदिन है। इस साल शाहरुख के घर मन्नत में रिनोवेशन का काम जारी है, इसके बावजूद हर साल की तरह कई फैंस मन्नत के बाहर पहुंचे। लॉरेंस गैंग की धमकियां मिलने के बीच मन्नत के बाहर की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। वहीं मन्नत की दीवारों में प्रोजेक्टर स्क्रीन के जरिए शाहरुख खान की तस्वीर दिखाई जा रही है। बुर्ज खलीफा में लाइट्स के जरिए भी शाहरुख को बर्थडे की शुभकामनाएं दी गई हैं। शाहरुख खान के बर्थडे पर मन्नत के बाहर की झलक देखिए- मुंबई सी-लिंक में दिखाई गई शाहरुख की तस्वीर शाहरुख खान के बर्थडे से पहले ही मुंबई सी-लिंक में उनकी तस्वीर दिखाकर बर्थडे काउंट डाउन किया गया। शाहरुख खान ने खुद X अकाउंट से सी-लिंक की तस्वीर शेयर कर लिखा कि वो इसे देखने के लिए सीक्रेट ड्राइव पर निकले। उन्होंने लिखा, अगर दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसे। हमेशा इतना प्यार देने के लिए दिल से शुक्रिया। किंग साइज प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इस फोटो को खिंचवाने के लिए चुपके से ड्राइव पर निकलना पड़ा, हा हा। बुर्ज खलीफा में शाहरुख को दी गई बधाइयां हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान के बर्थडे पर बुर्ज खलीफा में उनकी तस्वीर के साथ बर्थडे की शुभकामनाएं दी गई हैं। शाहरुख की दुबई में बड़ी फैन फॉलोविंग है, जिसके चलते उन्हें हर साल इस तरह बर्थडे विश किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User