ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने के विवाद में दो भाइयों पर हमला:बागपत में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, बाकी आरोपियों की तलाश जारी
बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर हुए विवाद में दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित बिजेंद्र की शिकायत पर रविवार देर शाम करीब 9 बजे केस दर्ज किया। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। विजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे राहुल और अरुण चारा काटने का काम करते हैं। वे ट्रैक्टर-ट्रॉली से चारा उतार रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले सत्यम, प्रियांशु, दीपांशु, सचिन और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।
शिकायत के मुताबिक, हमले में लाठी-डंडों और धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया। दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए रविवार रात करीब 12 बजे तक कई जगह दबिश दी। चौकी प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)