झांसी का काली सरकार बोला- मुझे फंसाया जा रहा:पुलिस को चकमा देकर भागे बाबा ने वीडियो जारी किया, खुद को हरिद्वार में बताया

Nov 02, 2026 - 11:25
0
झांसी का काली सरकार बोला- मुझे फंसाया जा रहा:पुलिस को चकमा देकर भागे बाबा ने वीडियो जारी किया, खुद को हरिद्वार में बताया
झांसी में हरदोई और झांसी पुलिस को चकमा देकर भागे प्रदीप शुक्ला उर्फ काली सरकार ने रविवार रात को एक अज्ञात स्थान से वीडियो जारी करके सफाई दी। 5:25 मिनट लंबे वीडियो में उसने खुद को बेकसूर बताया। साथ ही अपने खिलाफ साजिश रचे जानेका आरोप भी लगाया। वीडियो में उसने खुद को हरिद्वार में होने की बात कहते हुए हरदोई की अदालत में हाजिर होने की भी बात कही है। शनिवार को हरदोई पुलिस उसे पकड़ने के लिए झांसी पहुंची थी। काली सरकार के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट (NBW) जारी हुआ है। अब पुलिस उसके किठानों पर दबिश दे रही है। लेकिन वह गुप्त स्थान पर जा छिपा। हरिद्वार से हरदोई जाने की बात कही रविवार रात उसने वीडियो जारी करके खुद को हरिद्वार में बताया। उसने कहा कि उसके खिलाफ साजिश रचकर फंसाने की कोशिश की जा रही है जबकि इसका कोई दोष नहीं है। पैसों के लालच में उसे फंसाया जा रहा है। उसने दावा किया कि हरदोई पुलिस से उसे कोई वारंट नहीं मिला। वारंट मिलने पर वह खुद कोर्ट में हाजिर होता। अब वह हरिद्वार से हरदोई पहुंचकर अपना वारंट रिकॉल कराएगा। झांसी में उसने कुछ लोगों पर खुद को बंधक बनाकर रखने एवं मारपीट किए जाने का भी उसने आरोप लगाया। वहीं, सीओ मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह का कहना है कि आरोपी के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। उसको पुलिस तलाशने में जुटी है। बता दें, मऊरानीपुर थाने में भी आरोपी प्रदीप शुक्ला के खिलाफ कुछ दिनों पहले ही पॉक्सो समेत किशोर से दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। झांसी पुलिस भी उसे तलाश रही है। उसने अपना मेडिकल भी नहीं कराया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User