बहराइच में कुत्ते ने राहगीर का हाथ काटा:दुलारपुर टोल प्लाजा के पास अचानक झपटा

Nov 02, 2026 - 10:52
0
बहराइच में कुत्ते ने राहगीर का हाथ काटा:दुलारपुर टोल प्लाजा के पास अचानक झपटा
बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र में दुलारपुर टोल प्लाजा के पास रविवार को कुत्ते ने पैदल जा रहे एक अधेड़ पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसका हाथ काट लिया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गिलौला निवासी तीरथ टोल प्लाजा के पास से पैदल गुजर रहे थे। तभी कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और डंडे लेकर कुत्ते को भगाया। स्थानीय लोगों ने आबादी और सार्वजनिक जगहों पर घूम रहे आक्रामक कुत्तों से निजात दिलाने और ऐसी घटनाएं रोकने के लिए संबंधित विभाग से कदम उठाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User