दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद ऋषिकेश पहुंचे दिलजीत दोसांझ:गंगा में किया आचमन, किनारे टहले; वशिष्ठ गुफा में भी बिताया समय

Nov 02, 2026 - 11:22
0
दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद ऋषिकेश पहुंचे दिलजीत दोसांझ:गंगा में किया आचमन, किनारे टहले; वशिष्ठ गुफा में भी बिताया समय
दिल्ली में कॉन्सर्ट करने के बाद पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ वीकेंड पर ऋषिकेश पहुंचे। रविवार को उन्होंने मां गंगा का आचमन किया और प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे गंगा किनारे टहलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने शांत वातावरण में कुछ समय बिताया। दिलजीत ने बद्रीनाथ मार्ग पर शिवपुरी और व्यासी के बीच स्थित प्रसिद्ध वशिष्ठ गुफा में भी कुछ समय बिताया। यह स्थान ऋषिकेश से करीब 30 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचने के दौरान वे शुरुआत में अकेले नजर आए। बाद में दिन निकलने पर उनकी सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी भी उनके पास पहुंच गई। उनका यह दौरा बेहद निजी रहा। स्थानीय लोगों को भी उनके पहुंचने की भनक नहीं लगी। उन्होंने बिना किसी सार्वजनिक हलचल के गंगा तट और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच समय बिताया। तस्वीरें देखिए- हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User