शामली में आतिशबाजी के दौरान महिला समेत चार लोग झुलसे:पटाखा हाथ में फटने से महिला का हाथ झुलसा, 2 बच्चे चपेट में
शामली में दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत चार लोग झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। हाथ में फटा पटाखा, महिला झुलसी मुजफ्फरनगर जिले के गांव फुगाना निवासी सोनिया दीपावली की रात पटाखा जला रही थीं। इसी दौरान पटाखा उनके हाथ में ही फट गया, जिससे उनका हाथ बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आतिशबाजी की चपेट में आए तीन लोग बाबरी क्षेत्र के गांव हाथी करौदा में आतिशबाजी के दौरान कुणाल का चेहरा झुलस गया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आदर्श मंडी क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में गली से गुजर रहे सिद्धार्थ और परीक्षित भी आतिशबाजी की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन दोनों बच्चों को रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार दिया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि पटाखे जलाने के दौरान झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)