प्रतापगढ़ में कोहरे से दृश्यता 50 मीटर तक घटी:हाईवे और ग्रामीण इलाकों में वाहन चालकों को परेशानी, सुबह 8:15 बजे तक नहीं निकली धूप

Nov 16, 2026 - 08:40
0
प्रतापगढ़ में कोहरे से दृश्यता 50 मीटर तक घटी:हाईवे और ग्रामीण इलाकों में वाहन चालकों को परेशानी, सुबह 8:15 बजे तक नहीं निकली धूप
प्रतापगढ़। जिले में सोमवार सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह होते ही आसमान में चारों ओर घने कोहरे की चादर छाई रही। अब धीरे-धीरे ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। कोहरे के चलते ग्रामीण इलाकों के साथ ही हाईवे पर भी दृश्यता काफी कम हो गई। कई स्थानों पर विजिबिलिटी घटकर महज 50 मीटर तक पहुंच गई, जिससे सड़क पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण सुबह करीब 8:15 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। आसमान में धुंध छाए रहने से सुबह के समय मौसम में ठंडक महसूस की गई। खासकर सुबह घरों से निकलने वाले लोगों और हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह कोहरे और दिन में धूप निकलने के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही अब लोगों को धीरे-धीरे सर्दी का एहसास होने लगा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User