बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी,किशोरी की मौत:शामली के कैराना में हुआ हादसा, ई-रिक्शा चालक घायल
शामली के कैराना में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा की बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार 13 साल के आलिम की मौत हो गई, जबकि चालक जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह करीब 10 बजे पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पास हुआ। टक्कर लगने से आलिम सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आलिम को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। टक्कर लगने से सड़क पर गिरा बच्चा जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह कैराना में पीएनबी के पास मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा की बस और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा में बैठा आलिम सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से हालत बिगड़ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल ई-रिक्शा चालक जावेद को भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। खुरगान रोड का रहने वाला था आलिम मृतक की पहचान खालिद के 13 वर्षीय बेटे आलिम के रूप में हुई है। वह कैराना के खुरगान रोड स्थित मोहल्ला खेलकला में चांद मस्जिद के पास रहता था। वहीं, घायल ई-रिक्शा चालक जावेद पुत्र वासिक मोहल्ला छोटी खेल में इस्लामिया स्कूल के सामने का निवासी है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शुरू की जांच हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। शुरुआत में मृतक बच्चे की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में उसकी शिनाख्त कर ली गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना में शामिल बस और अन्य परिस्थितियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)