कालपी बार संघ अध्यक्ष की हत्या:जालौन से अपहरण, कानपुर में मिला शव; फाइल देने के बहाने चौराहे पर बुलाया था
जालौन के कालपी बार संघ अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ग्यादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उन्हें फाइल देने के बहाने फोन कर हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर बुलाया गया था। वहां पहुंचे ग्यादीन को कार सवार अज्ञात लोग अपने साथ अगवा कर ले गए। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। उनका शव कानपुर में मिलने की जानकारी सामने आने के बाद कालपी में हड़कंप मच गया। घटना से अधिवक्ताओं और परिजनों में आक्रोश है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ग्यादीन अहिरवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फाइल के संबंध में बात करने के बहाने फोन किया था। उन्हें कालपी के हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर बुलाया गया। ग्यादीन वहां पहुंचे तो कुछ लोग चार पहिया वाहन से आए और उन्हें अपने साथ बैठाकर उरई की ओर ले गए। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आने लगा। जिस नंबर से उन्हें फोन किया गया था, वह भी स्विच ऑफ हो गया। खबर अपडेट की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)