मुजफ्फरनगर में मेरठ चिकन प्वाइंट तीसरी बार सील:संचालक को चेतावनी, तंग गली में चल रहा था प्रतिष्ठान

Nov 19, 2026 - 16:23
0
मुजफ्फरनगर में मेरठ चिकन प्वाइंट तीसरी बार सील:संचालक को चेतावनी, तंग गली में चल रहा था प्रतिष्ठान
मुजफ्फरनगर में मीनाक्षी चौक के पास तंग गली में संचालित मेरठ चिकन प्वाइंट को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) की टीम ने गुरुवार दोपहर तीसरी बार सील कर दिया। आरोप है कि प्रतिष्ठान को पहले भी दो बार सील किया जा चुका था, लेकिन संचालक ने कथित तौर पर सील खोलकर दोबारा संचालन शुरू कर दिया। लगातार तीसरी बार कार्रवाई के बाद प्राधिकरण की टीम ने संचालक को सील से छेड़छाड़ नहीं करने की चेतावनी दी। मीनाक्षी चौक शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल है। यहां बाजार और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बीच एक तंग गली में मेरठ चिकन प्वाइंट संचालित है। MDA की टीम इससे पहले भी दो बार प्रतिष्ठान को सील कर चुकी है। इसके बावजूद दोबारा होटल का संचालन शुरू किए जाने की शिकायत सामने आई। इस पर गुरुवार को टीम मौके पर पहुंची और प्रतिष्ठान को फिर से सील कर दिया। सील से छेड़छाड़ पर कार्रवाई की चेतावनी कार्रवाई के दौरान टीम ने संचालक को हिदायत दी कि प्राधिकरण की ओर से लगाई गई सील के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना सक्षम अनुमति के सील किए गए प्रतिष्ठान को खोलना नियमों के विरुद्ध है। टीम ने दोबारा ऐसा किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User