पिछड़ा दलित समाज सेना में कार्यकर्ताओं को जोड़ने की तैयारी:अंकित श्रीवास्तव बोले - सभी को सम्मान और समानता दिलाना संगठन का उद्देश्य
पश्चिमी उत्तर प्रदेश। पिछड़ा दलित समाज सेना के अंकित श्रीवास्तव का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान वह विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल होंगे। प्रवास के दौरान स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही पिछड़े, दलित, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों, सामाजिक न्याय, सम्मान और समान अवसरों से जुड़े मुद्दों पर संवाद करेंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और विभिन्न जिलों में विस्तार की रणनीति पर भी चर्चा होगी। अंकित श्रीवास्तव ने कहा कि पिछड़ा दलित समाज सेना का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, समानता और न्याय दिलाने के लिए मजबूत मंच उपलब्ध कराना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)