प्रज्ञा रानी को जिला उपाध्यक्ष बनने पर बधाई:भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
जौनपुर में भाजपा मछलीशहर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुपमा राय ने जिला कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें केराकत मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रज्ञा रानी सरोज को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. अभिषेक रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष सरोज, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामसूरत सरोज, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सौरभ द्विवेदी, जिला मंत्री आदर्श चौबे, जिला कार्यसमिति सदस्य अजय सोनकर शास्त्री, केराकत मंडल अध्यक्ष मिथलेश गिरि और प्रदीप पासी सहित अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रज्ञा रानी सरोज नई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)