पंजाब में पार्टी से निकाले गए AAP विधायक का इस्तीफा:कहा- मैंने माई-बाप कल्चर खत्म किया; 2 दिन में 3 विधायकों का इस्तीफा
अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले रविवार को आम आदमी पार्टी के 2 विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी थी। विधानसभा स्पीकर को भेजे गए इस्तीफे में कुंवर विजय प्रताप ने लिखा- मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मैंने राजनीति से 'माई-बाप कल्चर' को खत्म किया है। जून 2025 में आम आदमी पार्टी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 5 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था। विधायक बनने के बाद से ही पार्टी से मतभेद कुंवर विजय प्रताप के 2022 में विधायक बनते ही आम आदमी पार्टी से मतभेद शुरू हो गए थे। वह बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड के मामलों में न्याय की मांग उठा रहे थे और अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल कर रहे थे। जनवरी 2023 में उन्होंने विधानसभा की सरकारी आश्वासन कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भी वह कई बार मुख्यमंत्री भगवंत मान और सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते रहे। इस्तीफे में क्या कहा, 4 पॉइंट में पढ़िए…. कल 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ी थी इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद रविवार को 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी। इनमें पटियाला के समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं। हालांकि अभी इनकी सीट से कोई नया उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया। जौड़ामाजरा AAP सरकार में मंत्री रह चुके हैं। कुछ समय पहले पार्टी ने पूर्व अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा को उनकी जगह पर समाना विधानसभा सीट का हलका इंचार्ज बना दिया था। वहीं, हरमीत सिंह पठानमाजरा पर रेप का केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया फरार हो गए थे। जांच में शामिल होने के लिए लौटने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… पंजाब में 2 AAP विधायकों ने पार्टी छोड़ी:बोले- केजरीवाल की गारंटियां पूरी नहीं, BJP जॉइन करेंगे; जौड़ामाजरा मंत्री रहे, पठानमाजरा पर रेप केस पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। इनमें पटियाला के समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं। हालांकि अभी इनकी सीट से कोई नया उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)