शराब-मुर्गा पार्टी के बहाने बुलाकर जीजा को मार डाला:प्रयागराज में ढाई बिस्वा जमीन के लिए हत्या, साला बोला-बहन भांजे के लिए मारा

Nov 14, 2026 - 07:57
0
शराब-मुर्गा पार्टी के बहाने बुलाकर जीजा को मार डाला:प्रयागराज में ढाई बिस्वा जमीन के लिए हत्या, साला बोला-बहन भांजे के लिए मारा
प्रयागराज में बहन और भांजे-भांजी की परेशानी देख साले जीजा की हत्या कर डाली। हत्या का प्लान बनाकर उसने जीजा को शराब पिलाई फिर एक नाबालिग साथी की मदद से रस्सी से उसका गला घोंट दिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी साले को गिरफ्तार किया तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस को बताया कि बहन का परिवार बचाने के लिए उसने कत्ल किया। पूरा मामला ढाई बिस्वा जमीन बेचने को लेकर है जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये मानी जा रही है। हत्या की पूरी कहानी ढाई बिस्वा जमीन से जुड़ी है। आरोपी 23 साल के भूपेंद्र पटेल की बहन की आर्थिक स्थिति इन दिनों ठीक नहीं थी। भांजा बीमार था जिसके इलाज के लिए रुपये की जरुरत थी। भांजी की शादी तय करने को भी रुपये की जरुरत थी। भूपेंद्र की बहन जमीन बेचने की जिद कर रही थी जबकि पति इंकार कर रहा था। इस बात को लेकर वह पत्नी को रोज पीटता था। यह बात साले भूपेंद्र को पता चली तो उसने जीजा को रास्ते से ही हटा दिया ताकि बहन की मुश्किलें दूर हो जाएं। मऊआइमा इलाके का रहने वाला राम दुलार पटेल (49) आठ नवंबर को लापता हुआ। 9 नवंबर को बहरिया इलाके में धान के खेत में उसकी लाश पाई गई। शव का पोस्टमार्टम हुआ तो रस्सी से गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। पुलिस टीम जांच में जुट गई। पूछताछ में साफ हुआ कि राम दुलार को उसके साले भूपेंद्र पटेल के साथ देखा गया था। पुलिस ने शुक्रवार रात भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल नायलान की रस्सी, बाइक, शराब की बोतलें बरामद कर एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस की पूछताछ में खुले राज गिरफ्तार अभियुक्त भूपेन्द्र कुमार पटेल पुलिस के सामने कबूल किया कि उसकी बहन परेशान थी। भांजा शिवा बीमार चल रहा था। उसके इलाज के लिए रुपये मांगे जा रहे थे लेकिन जीजा राम दुलार देने को तैयार नहीं था। भांजी कविता की शादी रुपये न होने की वजह से नहीं लग रही थी। भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन जब जीजा से जमीन बेचने को बोलती तो वह मारपीट करता। शराब का आदि हो गया था। बहन ने सारी परेशानी भूपेंद्र को बताई तो उसने हत्या का प्लान बना लिया। खेत में दारू, मुर्गा पार्टी फिर हत्या पुलिस के मुताबिक, भूपेंद्र ने पार्टी के बहाने जीजा को बुलाया। योजना के तहत वह एक नाबालिग को साथ लिए था। अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब खरीदने के बाद भूपेंद्र वहीं बाजार से 50 रुपये की नायलान की रस्सी भी खरीद लेता है। इसके बाद तीनों बहरिया के सारा पट्‌टी गांव में खेत में बैठकर पार्टी करते हैं। दारू, मुर्गा खाने के बाद भूपेंद्र पीछे से जीजा के गले में रस्सी डालकर उसका गला घोंट देता है। शराब के नशे में होने की वजह से राम दुलार विरोध नहीं कर पाता है। इसके बाद खेत से बोतल व अन्य सामान हटाकर भूपेंद्र अपने साथी के साथ निकल भागता है। थानेदार बोले- थाना बहरिया मानवेंद्र सिंह ने बताया कि साले ने जीजा की हत्या की थी। उसने जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या जमीन न बेचने को लेकर हुई। आरोपी का कहना है कि बहन को रुपये की जरुरत थी लेकिन जीजा उससे मारपीट कर रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User