औरैया में बाइक-मोपेड की भिड़ंत, युवक की मौत:कानपुर में इलाज के दौरान रविवार रात तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Oct 26, 2026 - 11:56
0
औरैया में बाइक-मोपेड की भिड़ंत, युवक की मौत:कानपुर में इलाज के दौरान रविवार रात तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
औरैया के बेला-दिबियापुर मार्ग पर शुक्रवार को बाइक और मोपेड की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए उज्ज्वल यादव (अरविंद) (28) की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार रात करीब तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। उज्ज्वल सिमरा पूर्वा गांव के रहने वाले थे। यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे नौसारा के सिमरा पूर्वा मोड़ के पास हुआ था। उज्ज्वल पैशन प्रो बाइक पर सवार थे। दूसरी मोपेड चला रहे दिबियापुर निवासी अशोक पुत्र रतीराम को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दोनों घायलों को बेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उज्ज्वल की गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां से भी हालत बिगड़ने पर उन्हें कानपुर के अस्पताल भेजा गया। उज्ज्वल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User