चित्रकूट में 23 नवंबर से आर्ट फेस्टिवल:साझा प्रदर्शनी में जुटेंगे देशभर के 19 कलाकार, 10 को मिलेगा सम्मान

Nov 20, 2026 - 11:56
0
चित्रकूट में 23 नवंबर से आर्ट फेस्टिवल:साझा प्रदर्शनी में जुटेंगे देशभर के 19 कलाकार, 10 को मिलेगा सम्मान
चित्रकूट में 23 नवंबर से चित्रकूट आर्ट फेस्टिवल के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत ‘साझा’ (SAAJHA) नाम से समकालीन समूह कला प्रदर्शनी 23 से 27 नवंबर तक चित्रकूट कला वीथिका, लाल घराना, रामघाट रोड पर लगेगी। आयोजन ललित कला काशी, वाराणसी की ओर से किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 23 नवंबर को शाम 4 बजे होगा। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य जगदीश प्रसाद गौतम और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, चित्रकूट के जिलाध्यक्ष प्रताप नारायण श्रीवास्तव शामिल होंगे। प्रख्यात कलाकार और राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त लालमन गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहेंगे। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 19 कलाकार अपनी कलाकृतियां प्रस्तुत करेंगे। इनमें लखनऊ की अंजलि मौर्य, चित्रकूट के अरुणेश वासुदेव और आयुषी पांडेय, कानपुर के आशीष त्रिपाठी और नेहा मिश्रा, वाराणसी की आस्था तिवारी और सोनाली कुमारी, बिहार के कैमूर से बिरसेन कुमार, चित्रकूट के चंदन सिंह, छत्तीसगढ़ की दिव्या चंद्रा, देहरादून की दुर्गा वर्मा, नासिक की हेमलता पाटिल, जौनपुर के किशन सिंह चौहान, मथुरा के मणि वशिष्ठ, झांसी के मनु वर्मा, पटना के रितेक राज, हैदराबाद की साई प्रणवी वलुकादासु, मऊ की निशा मद्धेशिया और भोपाल की डॉ. नेहा शर्मा शामिल हैं। प्रदर्शनी में चित्रकला, मूर्तिकला, फोटोग्राफी, प्रिंटमेकिंग और इंस्टॉलेशन सहित समकालीन कला की विभिन्न विधाओं की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। आयोजन के अंतर्गत कला के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान के लिए 10 कलाकारों को ‘चित्रकूट ग्लोरी अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। प्रदर्शनी का क्यूरेशन कला इतिहासकार गौरव कुमार कर रहे हैं। आयोजन का समन्वय चंदन सिंह करेंगे। क्यूरेटोरियल टीम में मणि वशिष्ठ, मनु वर्मा और किशन सिंह चौहान शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User