छात्रा से छेड़खानी करने वाले ऑटो चालक का एंकाउंटर:वाराणसी में फैंटम की गिरफ्त से हुआ था फरार, पैर में लगी गोली
वाराणसी के बीएचयू कैंपस में सोमवार देर शाम काशी विद्यापीठ की छात्रा से छेड़खानी के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने देर रात 2 बजे आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है उसके पैर में एक गोली लगी है। बता दें कि छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे बीएचयू कैंपस में ही पकड़ लिया था। पुलिस के अनुसार मेडिकल के लिए ले जाते समय वह अस्सी नाले के पास पुलिस की पिस्टल छीनकर फैंटम से उतरकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हुई। जिसमें उसके पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपी ऑटो चालक मैनुद्दीन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है और नारायणपुर, थाना अदलहाट, मिर्जापुर में रहता है। फिलहाल उसका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। देर शाम बीएचयू कैंपस में हुई घटना
छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शाम साढ़े 7 बजे बीएचयू की ला फैकल्टी के पास से गुजर रही थी। उस समय वहां सन्नाटा था। तभी एक ऑटो सवार वहां से गुजरा और उसने ऑटो धीरा कर उसके प्राइवेट पार्ट छुए और वहां से भागा। इसपर हल्ला मचाया और शिकायत की तो उसे पकड़ लिया गया जिसकी शिनाख्त के बाद पुलिस को सौंपा गया था। पुलिस ने दर्ज किया छेड़खानी की धारा में मुकदमा
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया - युवती की शिकायत पर ऑटो चालक मैनुद्दीन की गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए अपना पता मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल बताया। वह फिलहाल मिर्जापुर के अदालहताह थानाक्षेत्र के नारायणपुर में रह रहा है। मेडिकल के लिए जाते समय पिस्तौल छीन हुआ फरारा
एसीपी ने बताया - आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद अभियुक्त को फैंटम दस्ते से मेडिकल के लिए भेजा गया था। बीच रस्ते में अस्सी नाला, रविन्द्रपुरी में वह पुलिस की पिस्तौल छीनकर भागने लगा । इसपर पुलिस ने उसे दौड़ाया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। फिलहाल उसे ट्रामा सेंटर में एडमिट किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)