गाजियाबाद- ट्रक में आग लगी, सीएनजी सिलेंडर फटने से बचे:दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर सुबह मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

Nov 15, 2026 - 09:49
0
गाजियाबाद- ट्रक में आग लगी, सीएनजी सिलेंडर फटने से बचे:दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर सुबह मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
गाजियाबाद में रविवार मिनी ट्रक में आग लग गई। आग की लपटें उठते हीं हड़कंप मच गया। यह ट्रक दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा था। मिनी ट्रक में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। जिसके बाद दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि ट्रक में दोनों तरफ लगे सीएनजी सिलेंडर नहीं फटे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मुरादाबाद जा रहा था मिनी ट्रक सीएफओ सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि मिनी ट्रक में तिरपाल, गीजर, इलेक्ट्रिकल सामान, खिलौने और घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुएं भरी हुई थीं। खास बात यह रही कि ट्रक के दोनों तरफ सीएनजी सिलेंडर लगे हुए थे। यह घटना डासना ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के पास हुई। ऐसे में आग सिलेंडरों तक पहुंचने पर बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। दमकलकर्मियों ने दोनों सीएनजी सिलेंडरों को आग की चपेट में आने से सुरक्षित बचा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल मौके पर कूलिंग की कार्रवाई की गई। फायर विभाग के मुताबिक, 15 नवंबर की सुबह 7:19 बजे मिनी ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। ट्रक संख्या UP-15-FT-0715 दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा था। दमकल की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User