बागपत में सरकारी चकरोड पर फिर कब्जा:किसान ने DM से रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई, खेती के काम में परेशानी

Oct 27, 2026 - 12:23
0
बागपत में सरकारी चकरोड पर फिर कब्जा:किसान ने DM से रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई, खेती के काम में परेशानी
बागपत। बड़ौत तहसील क्षेत्र के बिजरौल गांव निवासी एक किसान ने सरकारी चकरोड पर दोबारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। किसान दिनेश ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर चकरोड को कब्जामुक्त कराने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, मौजा जलालपुर में स्थित कृषि भूमि के खसरा संख्या 990 में सरकारी चकरोड दर्ज है। किसान का आरोप है कि चकरोड पर कब्जे की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जांच के बाद प्रशासन की ओर से चकरोड को कब्जामुक्त कराया गया था। किसान दिनेश का आरोप है कि 15 मई 2026 को जब वह अपने खेत में गेहूं की फसल काटने के लिए थ्रेशर लेकर जा रहा था, तभी बिजरोल के दो युवक ने चकरोड पर दोबारा कब्जा कर लिया और ट्रैक्टर से रास्ता रोक दिया। आरोप है कि इसके बाद किसान को अपने खेत तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।पीड़ित किसान का कहना है कि रास्ता बंद होने के कारण उसे खेती-किसानी के काम में दिक्कत हो रही है। इससे वह मानसिक रूप से भी परेशान है। किसान ने जिलाधिकारी से सरकारी चकरोड को दोबारा कब्जामुक्त कराने, रास्ता खुलवाने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब किसान को प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद है, ताकि उसे अपने खेत तक आने-जाने के लिए रास्ता मिल सके और कृषि कार्य में परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User