विवादित पोस्ट पर CEO यूपी ने माफी मांगी:'राम ने शर्मा को मारा' पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही थी आलोचना

Oct 27, 2026 - 12:23
0
विवादित पोस्ट पर CEO यूपी ने माफी मांगी:'राम ने शर्मा को मारा' पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही थी आलोचना
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सोशल मीडिया पर CEO UP के हैंडिल से किए गए पोस्ट पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि… इस हैंडल के उद्धृत पोस्ट में टिप्पणियों की भाषा के स्तर और भाव और इनकी तीखी प्रकृति इस आधिकारिक हैंडल से अपेक्षित संचार की प्रकृति के अनुरूप नहीं है। पोस्ट में टिप्पणियों से उत्पन्न वास्तविक आक्रोश को अच्छी तरह से नोट किया गया है। हम इससे अचंभित और नाराज़ लोगों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं। अब से हमारा संचार शालीन और औपचारिक होगा। क्या था विवाद यूपी चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में नाम की गड़बड़ी पर जातीय एंगल ढूंढने पर 'आप' सांसद संजय सिंह पर पलटवार किया है। आयोग ने रविवार आधी रात 12:24 बजे 'X' पर कहा- एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में एक अजीबोगरीब नाम 'राम ने शर्मा को मारा' भी है। कंप्यूटर या सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं है। हम गलती मानते हैं, लेकिन सौभाग्य से गलती होते समय भी कोई जातीय भेदभाव नहीं हुआ। भगवान का यह भी शुक्र है की राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा है। नहीं तो जातिवादी होने के साथ-साथ सांप्रदायिक होने का इल्ज़ाम भी लगता। दरअसल, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने वोटर लिस्ट में 'राम ने यादव को मारा' नाम होने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने राजेश यादव नाम के शख्स का वीडियो 'X' पर पोस्ट करते हुए चुनाव अयोग से पूछा था- ज्ञानेश कुमार जी आखिर राम ने यादव को ही क्यों मारा? राम ने किसी सिंह, पाठक, अस्थाना, शर्मा, राय, बिष्ट को क्यों नही मारा? आपका कंप्यूटर घोर जातिवादी है क्या? क्या आप किसी पार्टी का एजेंडा चला रहे हैं?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User