झांसी में गन्ना कारोबारी से लूट में 3 आरोपी अरेस्ट:दो आरोपी नाबालिग, चार दिन पहले मारपीट कर पैसे और मोबाइल लूटा था
झांसी में गन्ना कारोबारी से मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो आरोपी नाबालिग है। उनसे लूट के 1530 रुपए और एक मोबाइल बरामद हुआ है। वहीं, दो आरोपी फरार चल रहे हैं। सभी ने मिलकर 4 दिन पहले मारपीट कर गन्ना कारोबारी से मोबाइल और पैसे लूटे थे। फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में हुई थी। गन्ना नहीं देने पर मारपीट की थी एसएसपी विकास कुमार ने बताया- सीपरी बाजार के सिद्धेश्वर नगर निवासी अंशुल पुत्र राजू बरार 19 नवंबर को सीपरी बाजार के हीररोज ग्राउंड के पास सड़क किनारे गन्ना बेच रहा था। तभी 4 अज्ञात युवक आए और गन्ना मांगने लगे। अंशुल ने गन्ना देने से मना कर दिया। इस पर वे धमकाते हुए चले गए। कुछ देर बाद आरोपी दोबारा पहुंच गए। गाली गलौच करते हुए अंशुल को बुरी तरह पीटा और मोबाइल व जेब में रखे पैसे लूटकर भाग गए। मारपीट में अंशुल घायल हो गया था। 21 नवंबर को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया था। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खालसा स्कूल के गेट से सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर निवासी गगन अहिरवार पुत्र कमलेश अहिरवार और दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा। अभी दो आरोपी फरार हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)