12 राज्यों की लोकसंस्कृति से सजेगा जनजातीय भागीदारी उत्सव:500 से अधिक कलाकार बिखेरेंगे लोककला के रंग, कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी होंगे शामिल
गोमतीनगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में आज से चार दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव की शुरुआत होगी। उत्सव में देश के 12 राज्यों की जनजातीय लोकसंस्कृति, परंपराओं और कला की झलक देखने को मिलेगी। इसमें 500 से अधिक कलाकार लोकनृत्य, पारंपरिक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी विरासत से रूबरू कराएंगे। वहीं, 25 और 26 नवंबर को कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 250 कलाकारों के साथ निकलेगी शोभायात्रा उत्सव का आगाज सोमवार दोपहर तीन बजे शोभायात्रा के साथ होगा। 1090 चौराहे से यूपी दर्शन पार्क तक निकलने वाली इस शोभायात्रा में करीब 250 कलाकार शामिल होंगे। इसके बाद शाम पांच बजे उत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन में सोनभद्र का करमा, लखीमपुर का थारू, राजस्थान का तेराताली और ओडिशा का बोंडा नृत्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 70 से अधिक स्टॉल पर मिलेगा जनजातीय खानपान और शिल्प उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जनजातीय जीवनशैली और पारंपरिक उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए 70 से अधिक हस्तशिल्प स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां जनजातीय समाज के पारंपरिक व्यंजन, हस्तनिर्मित वस्तुएं और साहित्य देखने व खरीदने का मौका मिलेगा। बिरसा मुंडा के जीवन पर होगा नाटक कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष पर आधारित 'धरती आबा' नाटक का मंचन भी किया जाएगा। इसके अलावा जनजातीय समाज के विकास, उनकी परंपराओं और सामाजिक भागीदारी से जुड़े विषयों पर संगोष्ठियां आयोजित होंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)