सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर उन्नाव में कार्यक्रम:डीएम ने किया माल्यार्पण, पटेल के योगदान को किया याद

Oct 31, 2026 - 13:20
0
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर उन्नाव में कार्यक्रम:डीएम ने किया माल्यार्पण, पटेल के योगदान को किया याद
उन्नाव में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम हुआ। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने राष्ट्र निर्माण में पटेल के योगदान को याद किया। डीएम ने कहा कि पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से देशी रियासतों का एकीकरण किया। इससे अखंड भारत के निर्माण में मदद मिली। स्वतंत्रता के बाद अलग-अलग रियासतों को एकजुट कर मजबूत राष्ट्र बनाना देश के सामने बड़ी चुनौतियों में से एक था। उन्होंने कहा कि पटेल ने रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर देश की एकता और अखंडता मजबूत की। उनका योगदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा है। भारत में अलग-अलग भाषाएं, धर्म, रीति-रिवाज और परंपराएं हैं, फिर भी देश एकता के भाव के साथ आगे बढ़ रहा है। डीएम ने कहा कि रक्षा, विज्ञान, खेल, साहित्य, तकनीक और संस्कृति में भारत की उपलब्धियां राष्ट्रीय एकजुटता की ताकत दिखाती हैं। महिलाओं ने उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि दी पटेल के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने खेड़ा और बारडोली सत्याग्रह में पटेल की भूमिका का भी जिक्र किया। डीएम ने कहा कि बारडोली आंदोलन में उनके नेतृत्व से प्रभावित होकर महिलाओं ने उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि दी थी। पटेल ने सिविल सेवाओं को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड ने कहा कि पटेल देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। स्वतंत्रता आंदोलन और अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके सम्मान में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से एकता की भावना के साथ जनहित के कार्यों का समय से निस्तारण करने की अपील की। सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कार्यक्रम में डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी पुष्कर सिंह समेत कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User